CCC (Course On Computer Concepts) एक कंप्यूटर सर्टिफिकेशन कोर्स है, जिसमें आपको कंप्यूटर और आईटी साक्षरता (सूचना प्रोधोगिकी) के बेसिक नॉलेज के बारे में सिखाया जाता है। इस कोर्स को NIELIT (National Institute Of Electronic & Information Technology) संस्थान के द्वारा चलाया जाता है। अभी वर्तमान में निकलने वाली Govt Vaccencies जैसे- क्लर्क, स्टेनोग्राफर, पटवारी आदि Jobs के लिए इसका डिप्लोमा होना जरूरी है, इस Course को करने का उद्देश्य आम लोगों को कंप्यूटर के लिए साक्षर बनाना है। पर अभी भी बहुत से विद्यार्थियों को इस कोर्स की पूरी जानकारी नहीं होती कि CCC Kya Hai और यह कैसे किया जाता है, इसलिए आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी हमारी इस पोस्ट सीसीसी हिंदी के जरिए देने जा रहे हैं।
आज का समय Technology का है, आजकल सभी काम कंप्यूटर के द्वारा Online ही किये जाते हैं, इसलिए अब कंप्यूटर का Knowledge होना बहुत जरूरी हो गया है और ट्रिपल सी एक ऐसा ही सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है, जिसमें आप कंप्यूटर को Operate करना और उस पर इंटरनेट का Use करना सीखते हैं। अगर आप कम समय में कोई अच्छा कंप्यूटर कोर्स करने के बारे में सोच रहे हैं, तो NIELIT CCC Course आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Table of Contents
CCC Kya Hai Puri Jankari
CCC एक डिप्लोमा Course है। इस कोर्स को इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी के राष्ट्रीय संस्थान द्वारा चलाया जाता है। इस संस्थान के अंतर्गत ACC, BCC, CCC, CCC+, ECC आदि कोर्सेज कराए जाते है। NIELIT से पहले ये सभी Course DOEACC (Department Of Electronics And Accreditation Of Computer Classes) के द्वारा करवाए जाते थे।
इस कोर्स में आपको Business Paper/ Letter तैयार करने, ईमेल भेजने और प्राप्त करने, Presentation तैयार करने और इंटरनेट से जानकारी प्राप्त करने आदि के बारे में सिखाया जाता है। CCC Course करने से आपको Computer की Basic जानकारी हो जाएगी जो आपके लिए किसी भी Private और सरकारी नौकरी पाने के लिए बहुत ज़रुरी है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में डिजिटल साक्षरता का प्रसार करना है।
कोर्स का नाम | CCC (Course on Computer Concepts) |
संचालन प्राधिकरण | NIELIT |
कोर्स समयावधि | 80 घंटे |
एग्जाम मोड | ऑनलाइन |
NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट | https://www.nielit.gov.in/ |
CCC Course Kaise Kare
अगर आपको कंप्यूटर का Basic Knowledge नही है तो कोई बात नहीं है, आप अभी भी CCC Course के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सीसीसी कोर्स की समयावधि 80 घंटों की होती है, जिसमें 25 घंटे थ्योरी, 5 घंटे ट्यूटोरिअल्स और 50 घंटे प्रैक्टिकल के लिए होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीसीसी परीक्षा का आयोजन हर महीने की 10 तारीख से पहले किया जाता है। इसकी तैयारी आप ख़ुद करे इसमे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
क्योंकि इसके लिए कोई भी विशेष क्वालिफिकेशन निर्धारित नहीं किया गया है, इसलिए इसका Syllabus ऐसे Students को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें इसका बिल्कुल भी Knowledge नहीं है। आप दो तरह से CCC का Course कर सकते है। पहले में आप NIELIT की आधिकारिक Website से इसे Online कर सकते है इसमें आपको 590 रु Exam Fees के रूप में देना होगा और दूसरे में आप NIELIT से मान्यता प्राप्त संस्थान में जाकर सीसीसी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है।
आवेदन करने के 3 महीने के बाद आप NIELIT द्वारा जारी किये गये प्रवेश पत्र का नोटिफिकेशन आपके ईमेल पर आता है, जिसमें आपके Admit Card की पूरी डिटेल दी होती है, जैसे आपका रोल नंबर, परीक्षा की तिथि और एग्जाम सेंटर का एड्रेस, जिसके द्वारा Exam Center पर जाकर इसका Exam दे सकते है। CCC का Course पूरा कर लेने के बाद आपको मान्यता प्राप्त संस्था (NIELIT) से इसका Certificate दिया जाता है जो आपके Computer में डिप्लोमा Course करने का प्रमाण होता है।
सीसीसी ऑनलाइन एग्जाम प्रक्रिया
CCC Exam Online होता है, जहाँ पर आपको अलग से कंप्यूटर दिया जाता है। उस कंप्यूटर में आपको अपना Roll Number Enter करना है जैसे आप अपना रोल नंबर एंटर करेंगे, आपकी Computer Screen पर Question आ जायेंगे यहाँ पर आपको कुल 100 Objective मिलते हैं। इस Exam में पास होने के लिए आपको 50 नंबर लाना होता है। अगर आप इससे भी ज्यादा Marks ले कर आते है तब आपको आपके नंबर के हिसाब से Grade मिलता है, पर अगर आपके 50 से कम Marks आते है तब आपको कोई भी Grade नही दिया जाता।
मार्क्स | ग्रैड |
85 से ज्यादा मार्क्स | S Grade |
85 से कम और 75 से ज्यादा मार्क्स | A Grade |
65-74 मार्क्स | B Grade |
55-64 मार्क्स | C Grade |
50-54 मार्क्स | D Grade |
CCC Syllabus
- Introduction To GUI Operating System
- Microsoft Office Word
- Microsoft Office Excel
- Microsoft Office PowerPoint
- Computer Communication And Internet
- Basic Finance Terms
सीसीसी कोर्स के फायदे
Govt And Private Job
अगर आपके पास CCC का डिप्लोमा Course नही है तो आप बहुत सारी Govt Exam के लिए Apply नहीं कर सकते है क्योंकि आजकल ज्यादातर Govt या Private Job होती है उन सभी में कंप्यूटर का Knowledge होना अनिवार्य है। इस Course को करने की सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की इसको करने से आपको कम खर्च और ज्यादा समय भी नही देना होता है और इसे करने के लिए आपको ज्यादा Qualification भी नही चाहिए आप इसे 10वी Class के बाद ही कर सकते है।
पूछे गए सवाल
CCC करने से बहुत सारे फायदे हैं जैसे यदि आप ट्रिपल सी करते हैं तो आपको कंप्यूटर से संबंधित हर प्रकार की नॉलेज बेसिक चीजें पता हो जाएंगी जिससे आप कहीं पर भी कंप्यूटर का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं जैसे कंप्यूटर चलाना ,टाइपिंग करना ,इंटरनेट का इस्तेमाल करना ,डाटा बनाना
10 सबसे बेस्ट कंप्यूटर कोर्स कौन से हैं?
-Basic Computer Course (BCC)
-DCA Course.
-DCP Course.
-PGDCA Course.
-Web Designing.
-Graphic Design.
-Microsoft Office.
-Tally.
इस कोर्स को करने के लिए आपसे 590 रुपए फीस के रूप में लिए जाएंगे